अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा- केरल का भविष्य संवारने के लिए चुनाव में NDA को जिताएं

Updated at : 05 Apr 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah in kerala

चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Kerala : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के एर्नाकुलम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव एलडीएफ को हटाकर एनडीए की सरकार बनाने का नहीं है. यह चुनाव, केरल को विकास की ओर आगे बढ़ाने का चुनाव है. इस चुनाव के बाद केरल के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा, ताकि उन्हें खाड़ी देश जाकर नौकरी ना करनी पड़े. यह चुनाव केरल के भविष्य को संवारने के लिए है.

विज्ञापन

Amit Shah in Kerala : केरल विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पी विजयन पर निशाना साधा और कहा कि वे केंद्र की योजनाओं का नाम बदलकर उसका श्रेय खुद लेना चाहते हैं. केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी

कम्युनिस्ट पार्टी का पूरे विश्व से अंत हो गया है

अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा कि अब पूरी दुनिया में बदलाव हो रहा है. सभी जगह से कम्युनिस्ट पार्टी का सफाया हो रहा है, देश से कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है. आज पूरा देश पीएम मोदी के नेृतत्व में तरक्की करना चाहता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में केरल से 14% वोट NDA को मिले थे. अब यहां NDA की सरकार बनाने का समय आ गया है.

अमित शाह ने दी ईस्टर की शुभकामनाएं

चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने ईसाई समुदाय के लोगों को ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वे एनडीए को अपना समर्थन दें और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनवाएं. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र से आगे बढ़ रही है. पीएम मोदी की सरकार में सबको न्याय मिलता है और किसी का तुष्टीकरण नहीं होता है.

ये भी पढ़ें : क्या अमेरिका ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने के लिए कर रहा है JASSM-ER मिसाइल की तैनाती?

 क्या अमेरिका ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने के लिए कर रहा है JASSM-ER मिसाइल की तैनाती?

राजस्थान से हारने के बाद गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने कहा- बड़े मैच में सही फैसलों की सख्त जरूरत होती है

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola