थानाध्यक्ष ने सुलझाया विवाद

थानाध्यक्ष ने सुलझाया विवाद अकबरपुर. प्रखंड के माखर मध्य विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के दो गुटों में उत्पन्न विवाद के मद्देनजर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्ष को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. किसी अनहोनी की आशंका को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार हुड़राही, माखर और […]
थानाध्यक्ष ने सुलझाया विवाद अकबरपुर. प्रखंड के माखर मध्य विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के दो गुटों में उत्पन्न विवाद के मद्देनजर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्ष को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. किसी अनहोनी की आशंका को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार हुड़राही, माखर और रूनीपुर के लोगों के साथ बैठक कर समझौता कराया. बैठक में पंचायत समिति सदस्य मो कासिम, इंद्रदेव पांडेय, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, मो विक्कू, कनीय अभियंता मकसूदन प्रसाद यादव, संजय कुमार, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




