खखरी के लोगों ने किया आमरण सत्याग्रह

Updated at : 20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
खखरी के लोगों ने किया आमरण सत्याग्रह

खखरी के लोगों ने किया आमरण सत्याग्रह फोटो-2प्रतिनिधि, काशीचक प्रखंड के खखरी गांव के युवक दीपक कुमार उर्फ रिंकु के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समीप आमरण सत्याग्रह किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी. मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये […]

विज्ञापन

खखरी के लोगों ने किया आमरण सत्याग्रह फोटो-2प्रतिनिधि, काशीचक प्रखंड के खखरी गांव के युवक दीपक कुमार उर्फ रिंकु के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समीप आमरण सत्याग्रह किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी. मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा, आश्रितों को रोजगार व लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग जिले के पदाधिकारियों और वरीय नेताओं से की गयी थी़ लेकिन, अब तक उक्त मांगों पर कोई पहल नहीं की गयी. इसी को लेकर लोगों ने आमरण सत्याग्रह कर रहे हैं. इसकी जानकारी पदाधिकारियों को फैक्स व रजिस्ट्री से दे दी गयी थी. आमरण सत्याग्रह पर बैठे रिंकू कुमार, सहजानंद सिंह, मदन शर्मा, प्रवीण कुमार, कुंदन कुमार व रंजीत कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पूर्व सूचना के बाद भी पदाधिकारिओं व नेताओं द्वारा मृतक के आश्रितों के प्रति कोई पहल नहीं की. आश्रितों के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जायेगी तब तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन