शांति सद्भावना मंच गठित हुआ

शांति सद्भावना मंच गठित हुआ कौआकोल. भारतीय सामाजिक संस्थान नयी दिल्ली प्रायोजित व संपूर्ण दलित प्रेरणा केंद्र महुलियाटांड़ के सौजन्य से कौआकोल के सेखोदेवरा में ग्राम स्तर पर शांति सद्भावना मंच का गठन किया गया. सेखोदेवरा पंचायत की पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह को इस मंच का अध्यक्ष, शिवकुमार दास को सचिव व सरस्वती देवी […]
शांति सद्भावना मंच गठित हुआ कौआकोल. भारतीय सामाजिक संस्थान नयी दिल्ली प्रायोजित व संपूर्ण दलित प्रेरणा केंद्र महुलियाटांड़ के सौजन्य से कौआकोल के सेखोदेवरा में ग्राम स्तर पर शांति सद्भावना मंच का गठन किया गया. सेखोदेवरा पंचायत की पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह को इस मंच का अध्यक्ष, शिवकुमार दास को सचिव व सरस्वती देवी को कोषाध्यक्ष सहित अन्य 15 लोगों को मंच का सदस्य मनोनित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महुलियाटांड़ संस्थान के सचिव ब्रह्मदेव रविदास ने कहा कि शांति व संस्कृति को विकसित करने के लिए विभिन्न समुदायों के बीच शांति शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है. शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन शैली में सुधार, उनके व्यवहार, जीवन के मूल्यों, शिक्षा के अवसर से लाभ व उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




