राजगीर-तिलैया-हावड़ा लंबित ट्रेन चलाने की मांग

Updated at : 18 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर-तिलैया-हावड़ा लंबित ट्रेन चलाने की मांग

राजगीर-तिलैया-हावड़ा लंबित ट्रेन चलाने की मांगनिरीक्षण करने आये जीएम को समाजसेवियों ने दिया ज्ञापन गया हावड़ा को मेन लाइन से चलाने, कामाख्या एक्सप्रेस का तिलैया में हो ठहराव फोटो-10प्रतिनिधि, हिसुआ मध्य पूर्व रेलवे के जीएम एके मित्तल के शुक्रवार को तिलैया जंक्शन पहुंचने पर समाजसेवियों व आम लोगों ने जनसुविधाओं की मांग को लेकर एक […]

विज्ञापन

राजगीर-तिलैया-हावड़ा लंबित ट्रेन चलाने की मांगनिरीक्षण करने आये जीएम को समाजसेवियों ने दिया ज्ञापन गया हावड़ा को मेन लाइन से चलाने, कामाख्या एक्सप्रेस का तिलैया में हो ठहराव फोटो-10प्रतिनिधि, हिसुआ मध्य पूर्व रेलवे के जीएम एके मित्तल के शुक्रवार को तिलैया जंक्शन पहुंचने पर समाजसेवियों व आम लोगों ने जनसुविधाओं की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया. उनके जंक्शन पर पहुंचते ही भाजपा प्रवक्ता पवन कुमार गुप्ता, गया प्रसाद, मिथिलेश कुमार अधिवक्ता सहित आम लोगों ने उनका फूल-माला से स्वागत किया़ लोगों ने तिलैया के जंक्शन होने के बाद भी जनसुविधाओं से महरूम रहने का मुद्दा उठाया. स्टेशन पर यात्री शेड, ओवरब्रिज, कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर, विश्रामगृह, शौचालय आदि की कमी की बात सामने रखी़ कामख्या एक्सप्रेस का तिलैया जंक्शन पर ठहराव, गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को झाझा मेन लाइन होकर चलाने, श्रमजीवी को तिलैया से खुलवाना व राजगीर-तिलैया-हावड़ा एक्सप्रेस के लंबित परिचालन को शुरू करने की मांग की़ जीएम ने मांगों का जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन