नंद के घर आनंद भयो...

नंद के घर आनंद भयो… नरहट. नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…. इस प्रकार के अनेक भजन व प्रवचन से बेरौटा की मां तारा देवी मंदिर परिसर गूंज उठा. सात दिनों तक चलनेवाले श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में गुरुवार की शाम प्रवचन के दौरान स्वामी श्रीलाल त्यागी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सूर्यवंश […]
नंद के घर आनंद भयो… नरहट. नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…. इस प्रकार के अनेक भजन व प्रवचन से बेरौटा की मां तारा देवी मंदिर परिसर गूंज उठा. सात दिनों तक चलनेवाले श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में गुरुवार की शाम प्रवचन के दौरान स्वामी श्रीलाल त्यागी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सूर्यवंश व चंद्रवंश की कथा का वर्णन किया़ सूर्यवंश की कथा में भगवान राम से जुड़े धनुष यज्ञ का प्रसंग सूनाया़ भगवान राम व माता सीता से जुड़े प्रसंग को सुना कर लोगों को इसका अनुकरण करने को कहा गया़ चंद्रवंश का प्रसंग का वर्णन करते हुए वासुदेव जी का विवाह देवकी के साथ होने और इनके गर्भ से पैदा हुए आठवें पुत्र द्वारा अत्याचारी कंश का वध करना़, देवताओं का आकाशवाणी पर मृत्यु भय के कारण बहन देवकी को कारागार में डालना, मृत्यु भय के कारण देवकी के गर्भ से उत्पन्न बच्चे को मार डालने का प्रसंग सुनाया़ आठवें पुत्र के रूप में भगवान कृष्ण का जन्म के बाद कारागार का ताला खुलना, सुरक्षा में लगे सभी पहरेदारों का सो जाना़ वासुदेव और देवकी की हथकड़ी, पैर की बेड़ी खुलना, कन्हैया जी को पालने में बैठा कर नंद बाबा के घर पहुंचाना़ रास्ते में गंगा का चरण स्पर्श करना सभी प्रसंगों को सुंदर तरीके से श्रोताओं को बताया गया़ कन्हैया जी का जन्म उत्सव मनाया गया़ जय कन्हैया लाल की भजन पर श्रोता जम कर झूमे. संगीतमय प्रवचन का आनंद लेने के लिए प्रति दिन शाम में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रोता गण भाग ले रहें हैं. प्रति दिन शाम भजन प्रवचन का कार्यक्रम 20 दिसंबर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




