ओलिंपियाड में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
ओलिंपियाड में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

ओलिंपियाड में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा शिक्षण प्रतियोगिता में बच्चों ने जीता पुरस्कार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के तत्वावधान में फाइनेंस की परीक्षा में भाग लेंगे बच्चेफोटो- 10प्रतिनिधि, नवादा (नगर)दिल्ली पब्लिक स्कूल में एडुहिल फाउंडेशन ओलिंपियाड का आयोजन गुरुवार को किया गया. वर्ग एक से नौ तक के 872 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. ओलिंपियाड […]

विज्ञापन

ओलिंपियाड में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा शिक्षण प्रतियोगिता में बच्चों ने जीता पुरस्कार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के तत्वावधान में फाइनेंस की परीक्षा में भाग लेंगे बच्चेफोटो- 10प्रतिनिधि, नवादा (नगर)दिल्ली पब्लिक स्कूल में एडुहिल फाउंडेशन ओलिंपियाड का आयोजन गुरुवार को किया गया. वर्ग एक से नौ तक के 872 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. ओलिंपियाड को-ऑर्डिनेटर न्यूटन कुमार ने बताया कि 872 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों में पंजीयन करा कर ओलिंपियाड में हिस्सा लिया है. प्रधानाध्यापक अशीष नाथ अग्निहोत्री ने बताया कि कक्षा नौ के 75 बच्चे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के तत्वावधान में आयोजित फाइनेंस की परीक्षा में भाग लेंगे. इसमें सफल प्रतिभागी मुंबई में होनेवाले फाइनल राउंड के लिए रवाना होंगे. स्कूल के बच्चों ने ओलिंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दूसरे चरण में शिक्षक नील कमल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका में कक्षा संचालन के तरीके भी सीखे. शिक्षक की भूमिका कौन विद्यार्थी बेहतर ढंग से निभा रहा है, इसकी जांच के लिए निर्णायक की भूमिका निदेशक शशिभूषण व हेड मिस्ट्रेस तृप्ति अग्निहोत्री ने निभाया. उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा लाजवाब है. दिये गये विषय पर वह कुशल शिक्षक की तरह शिक्षण कार्य किया. इस अनूठे प्रतियोगिता में सफल रहे गुनगुन कुमारी, शस्या ऋषि, साक्षी व आर्यन राज को निदेशक ने शील्ड देकर सम्मानित किया. ओलिंपियाड व शिक्षण प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, विशाल कुमार, मनोज कुमार आदि ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन