जल्द टास्क पूरा करने का मिला आदेश

Updated at : 17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द टास्क पूरा करने का मिला आदेश

जल्द टास्क पूरा करने का मिला आदेश रजौली. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ ने सभी प्रखंड कर्मचारी, पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक, आरटीपीएस कर्मचारी, कृषि सलाहकार व विकास मित्र के साथ बैठक की. इसमें बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने सभी कर्मियों को कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों का जल्द निबटारा करने […]

विज्ञापन

जल्द टास्क पूरा करने का मिला आदेश रजौली. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ ने सभी प्रखंड कर्मचारी, पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक, आरटीपीएस कर्मचारी, कृषि सलाहकार व विकास मित्र के साथ बैठक की. इसमें बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने सभी कर्मियों को कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों का जल्द निबटारा करने को कहा. साथ ही बीडीओ ने कहा कि 31 दिसंबर तक लंबित कार्य पूरा नहीं करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही. बीडीओ ने बताया कि इंदिरा आवास की प्रगति रिपोर्ट, शौचालय का वर्तमान स्थिति, आरटीपीएस से संबंधित लंबित मामलों का लेखा-जोखा जल्द उपलब्ध कराने को कहा. जन्म-मृत्यु का रिपोर्ट प्रत्येक माह के 25 तारीख तक जमा करना सुनिश्चित करें. विकास मित्र को अपना अफसेंटी प्रत्येक माह के 16 तारीख तक जमा करने का निर्देश दिया. माह के प्रत्येक मंगलवार को पीएचसी में कैंप लगा कर विकलांगता शिविर लगाये जाने की बात कही. साथ ही पंचायत सचिवों को अपने पंचायत का पासबुक अपडेट करने को कहा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन