पुलिस फायरिंग की जांच में लौंद पहुंचे एसडीपीओ

पुलिस फायरिंग की जांच में लौंद पहुंचे एसडीपीओ सिरदला. लौंद बाजार हाट पर दीपावली में जुआ खेलने को लेकर हुई पुलिस फायरिंग की जांच के लिए सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय मंगलवार को लौंद पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. गोलीबारी में घायल गोरेलाल व उपेंद्र चौधरी के बयान को कलमबंद किया. मृतक राजेश चौधरी […]
पुलिस फायरिंग की जांच में लौंद पहुंचे एसडीपीओ सिरदला. लौंद बाजार हाट पर दीपावली में जुआ खेलने को लेकर हुई पुलिस फायरिंग की जांच के लिए सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय मंगलवार को लौंद पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. गोलीबारी में घायल गोरेलाल व उपेंद्र चौधरी के बयान को कलमबंद किया. मृतक राजेश चौधरी उर्फ पप्पु चौधरी के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली. घटना स्थल के आस पास घरों से भी पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान घायल उपेंद्र चौधरी के परिजनों द्वारा फायरिंग में उपयोग होने वाली गोली के खोखे थे. पटना के निजी अस्पताल में इलाज कराये गये बिल कि कॉपी को एसडीपीओ को सुपूर्द किया गया. सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने घायल व मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए बताया कि यह बहुत निंदनीय अपराध है. जांच के बाद दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा. जांच में बीडीओ कुमुद रंजन, सिरदला थानाध्यक्ष रूपनारायण राम व रजौली इंस्पेक्टर शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




