पीएचसी में मरीजों को हो रही परेशानी

Updated at : 14 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी में मरीजों को हो रही परेशानी

पीएचसी में मरीजों को हो रही परेशानी सिरदला. स्वास्थ्य विभाग ने ठंड के मौसम में मरीजो को गरम पानी मुहैया करवाने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोलर गीजर चालू करवाने का निर्देश दिया है. स्थानीय पीएचसी में यह सुविधा बहाल नहीं हो सकी है. लिहाजा मरीजों के साथ इस भीषण ठंड में प्रसव […]

विज्ञापन

पीएचसी में मरीजों को हो रही परेशानी सिरदला. स्वास्थ्य विभाग ने ठंड के मौसम में मरीजो को गरम पानी मुहैया करवाने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोलर गीजर चालू करवाने का निर्देश दिया है. स्थानीय पीएचसी में यह सुविधा बहाल नहीं हो सकी है. लिहाजा मरीजों के साथ इस भीषण ठंड में प्रसव कक्ष व ऑपरेशन थियेटर में ठंडे पानी का इस्तेमाल हो रहा है. इससे मरीजों व उसके परिजनों को परेशानी हो रही है. ठंड के मौसम में प्रसव कक्ष व ऑपरेशन थियेटर में गरम पानी की सप्लाई के लिए मरीजों की इस परेशानी की ओर अब तक स्वास्थ्य विभाग का ध्यान नहीं गया है. डिलेवरी रूम व ऑपरेशन थियेटर में गर्म पानी की आपूर्ति नहीं होने से प्रसुताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में विभागीय चिकित्सक का कहना है कि मरीजों की शिकायतों को दूर करने की दिशा में विभाग गंभीर है. जल्द ही निर्देश प्राप्त कर सोलर गीजर लगाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन