नये वर्ष को लेकर तैयार हो रहे पिकनिक स्पॉट

Updated at : 14 Dec 2015 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
नये वर्ष को लेकर तैयार हो रहे पिकनिक स्पॉट

जिले से बाहर के स्पॉटों पर भी जाने के बनाये जा रहे प्लान नवादा कार्यालय : चालू वर्ष 2015 के दिसंबर महीने के 13 तारीख बीतने के बाद शहरवासियों में अब धीरे-धीरे नये साल की स्वागत की उमंग बढ़ती जा रही है. नये साल का भव्य स्वागत करने को लेकर युवा वर्ग में अभी से […]

विज्ञापन
जिले से बाहर के स्पॉटों पर भी जाने के बनाये जा रहे प्लान
नवादा कार्यालय : चालू वर्ष 2015 के दिसंबर महीने के 13 तारीख बीतने के बाद शहरवासियों में अब धीरे-धीरे नये साल की स्वागत की उमंग बढ़ती जा रही है. नये साल का भव्य स्वागत करने को लेकर युवा वर्ग में अभी से ही खास उत्साह देखी जा रही है. युवाओं की टोली जिला मुख्यालय में स्थित पिकनिक स्पॉटों पर एक जनवरी को धमाल मचाने का प्रोग्राम अभी से तैयार कर रहे हैं.
डीजे की धुन पर मस्ती करने के लिए युवा वर्ग पिकनिक स्थल का चयन भी कर रहे हैं. जिला मुख्यालय में सात-आठ स्थलों पर नववर्ष का जश्न काफी धूम धड़ाकों के साथ मनाया जाता है. कोई 31 दिसंबर की रात से ही नये साल की आगाज में डूब जाते हैं. तो कोई पहली जनवरी की सुबह से एक दूसरे को बधाई देकर नये साल की शुरुआत करते हैं.
जिले के बाहर स्थित पिकनिक स्पॉटों पर अधिक खर्च होने के कारण लोग परिवार के साथ नवादा के शोभिया कृषि फॉर्म, शोभिया मंदिर क्षेत्र, जल मंदिर, श्वेतांबर जल मंदिर, संकट मोचन मंदिर के साथ ही नारद संग्रहालय पहुंच कर नये साल का जश्न मनाते हैं. इस वर्ष पहली जनवरी पर युवा वर्ग खास अंदाज में इसका स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं.
संकटमोचन मंदिर
नये साल पर डीजे की धुन के साथ साथ लोग संकट मोचन मंदिर पहुंचना नहीं भुलते हैं. बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर नये वर्ष के मंगलमय की कामना करते हैं. सुबह से ही संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू होती है जो शाम तक जमी रहती है. मंदिर प्रांगण के बाहर बिकनेवाले गुपचुप, चाट, पकौड़ा, चौमिन व गुब्बारे आदि की बिक्री को लेकर वहां का दृश्य बिल्कुल पिकनिक सा प्रतीत होता है.
ककोलत जल प्रपात
नवादा गोविंदपुर पथ पर स्थित शीतल जल प्रपात ककोलत में भी पहली जनवरी को पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ लगती है.
दोस्तों के साथ इंज्वाय करने
जिले के साथ-साथ दूसरे जिले के लोग भी पहुंचते हैं. परंतु,प्रशासन की ओर से ककोलत जल प्रपात में सैलानियों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण पर्यटक जैसे-तैसे नये साल की मस्ती धूम-धड़ाकों के साथ मना कर खट्टी-मिट्ठी यादें समेट कर ले जाते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन