बच्चों के विकास में अभिभावकों का सहयोग जरूरी

बच्चों के विकास में अभिभावकों का सहयोग जरूरी नारदीगंज. प्रखंड के बस्ती बिगहा स्थित ज्ञान दीप एजुकेशनल कांप्लेक्स का 15वीं वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने दीप जला कर किया. उद्घाटन के दौरान निदेशक श्री विद्यार्थी ने कहा कि अनाथ व गरीब बच्चों के […]
बच्चों के विकास में अभिभावकों का सहयोग जरूरी नारदीगंज. प्रखंड के बस्ती बिगहा स्थित ज्ञान दीप एजुकेशनल कांप्लेक्स का 15वीं वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने दीप जला कर किया. उद्घाटन के दौरान निदेशक श्री विद्यार्थी ने कहा कि अनाथ व गरीब बच्चों के लिए विद्यालय की ओर से नि:शुल्क शिक्षा के अलावा कलम-कांपी व्यवस्था की जाती है. इसके लिए विद्यालय परिवार सदैव तत्पर है. विद्यालय के बच्चों का विकास के लिए अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. मंच का संचालन पंकज कुमार ने किया. मौके पर प्राचार्य त्रिलोकी प्रसाद सिह, शिक्षिका प्रियंका, भारती, अमित, रिंकी व नीशू मानसी आदि शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




