शराब माफियों पर कसी जायेगी नकेल

शराब माफियों पर कसी जायेगी नकेल थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक फोटो-17प्रतिनिधि, नारदीगंज थाना परिसर में रविवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने मुखिया व सरपंच के अलावा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. डीएसपी श्री पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से की जा […]
शराब माफियों पर कसी जायेगी नकेल थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक फोटो-17प्रतिनिधि, नारदीगंज थाना परिसर में रविवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने मुखिया व सरपंच के अलावा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. डीएसपी श्री पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही शराब कारोबार को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जायेगा. इसके लिए सधन अभियान चलाया जायेगा. पुलिस मैत्री संबंध को बढ़ाया जायेगा. इसके लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर शराब माफियाओं व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जायेगी. राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था की जायेगी. नारदीगंज स्थित चैक पर वाहनों के आवागमन व सब्जी मंडी के कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की पहल की जायेगी. भूमि विवाद निपटारा के लिए प्रत्येक शनिवार को बीडीओ, सीओ के साथ थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जायेगा. इस दरबार के माघ्यम से लोगों की समस्या का समाधान की जायेगी . जनप्रतिनिधियों पुलिस को सहयोग करने का आश्वासन दिया. बैठक में सबइंस्पेक्टर राजकुमार, मुखिया संजय कुमार, बिंदु कुमार माधव, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार नंदू राजबंशी, उमेश राय, गुड्डू कुमार, सरपंच किशोरी शर्मा, उप प्रमुख्य बच्चू प्रसाद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूदथे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




