न्याय के लिए भटक रहे गांधी आश्रम के महामंत्री

Updated at : 13 Dec 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
न्याय के लिए भटक रहे गांधी आश्रम के महामंत्री

न्याय के लिए भटक रहे गांधी आश्रम के महामंत्री नवादा कार्यालय. जिला मुख्यालय से सटे शोभिया मंदिर के पास स्थित गांधी आश्रम सेवा समिति के महामंत्री जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इंदिरा आवास बनाने के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं. गांधी आश्रम सेवा समिति के महामंत्री सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह […]

विज्ञापन

न्याय के लिए भटक रहे गांधी आश्रम के महामंत्री नवादा कार्यालय. जिला मुख्यालय से सटे शोभिया मंदिर के पास स्थित गांधी आश्रम सेवा समिति के महामंत्री जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इंदिरा आवास बनाने के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं. गांधी आश्रम सेवा समिति के महामंत्री सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर अंचलाधिकारी पर अकर्मण्यता का आरोप लगाया है. पत्र में कहा है कि पूर्व के जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के बाद भी अंचलाधिकारी द्वारा इसका निराकरण नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीओ के कार्यालय में मिलने पर सीओ ने दुर्व्यवहार करते हुए कमरे से बाहर निकल जाने को कहा. गांधीवादी सिद्धेश्वर प्रसाद ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन