आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं की दूर की जाये समस्या

Updated at : 13 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं की दूर की जाये समस्या

आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं की दूर की जाये समस्या नवादा (नगर)आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका संघ की बैठक रविवार को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रोसाना काजमी की अध्यक्षता में हुई. सदर अस्पताल के संघ भवन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं को जाना तथा इसके लिए संबंधित अधिकारियों से मिल कर […]

विज्ञापन

आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं की दूर की जाये समस्या नवादा (नगर)आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका संघ की बैठक रविवार को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रोसाना काजमी की अध्यक्षता में हुई. सदर अस्पताल के संघ भवन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं को जाना तथा इसके लिए संबंधित अधिकारियों से मिल कर इसे दूर करने की बात कही. बैठक में सदस्यों ने कई अनियमितताओं की बात कही. सदस्यों ने कहा कि मकान भाड़ा, जन्म प्रमाणपत्र वितरण का अधिकार आदि अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. बैठक में दानी विद्यार्थी ने बहाली में अनियमितता की बात कही. बैठक में सुमन कुमारी, अनीता सिन्हा, मीना कुमारी, इंदु कमारी व उषा कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन