युवा महोत्सव में भाग लेंगे कलाकार

Updated at : 12 Dec 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
युवा महोत्सव में भाग लेंगे कलाकार

युवा महोत्सव में भाग लेंगे कलाकार फोटो-2नवादा कार्यालय. 16 दिसंबर से दरभंगा में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जिले के अलग-अलग विधाओं के प्रतिभागियों के चयन के लिए नगर भवन में चयन प्रतियोगिता आयोजन किया गया. समूह गायन, समूह लोक नृत्य, एकल गायन, एकांकी नाटक, तबला वादन सहित कई […]

विज्ञापन

युवा महोत्सव में भाग लेंगे कलाकार फोटो-2नवादा कार्यालय. 16 दिसंबर से दरभंगा में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जिले के अलग-अलग विधाओं के प्रतिभागियों के चयन के लिए नगर भवन में चयन प्रतियोगिता आयोजन किया गया. समूह गायन, समूह लोक नृत्य, एकल गायन, एकांकी नाटक, तबला वादन सहित कई विधाओं के युवा कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया. अभिषेक कुमार तबला वादन, अंकित कुमार सुगम संगीत सहित दिशांतर संस्था द्वारा प्रस्तुत डार्क चैंबर नामक लघु नाटक की प्रस्तुति की गयी. डीपीआरओ परिमल कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन समिति ने कलाकारों के प्रदर्शन को काफी बारीकी से देखा. सोमवार 14 दिसंबर को सूचना भवन में चयनित प्रतिभागियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए चयन समिति के सदस्यों के साथ पदाधिकारियों की बैठक होगी. सफल प्रतिभागियों को सामान्य शाखा द्वारा सूचित किया जायेगा. इस अवसर पर चयन समिति के सदस्य राजीव नयन, महिला प्रसार पदाधिकारी हिसुआ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन