एआइफुक्टो का राष्ट्रीय सम्मेलन 18 से

एआइफुक्टो का राष्ट्रीय सम्मेलन 18 से हिसुआ. ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड काॅलेज टीचर्स आॅर्गनाइजेशन (एआइफुक्टो) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गुजरात के अंबा में 18 से 20 दिसंबर के बीच होगा. सम्मेलन में भाग लेने टीएस कॉलेज के शिक्षक सहित जिले के कई कॉलेजों के प्रतिनिधि जा रहे हैं. एआइफुक्टो के ईस्ट जोनल […]
एआइफुक्टो का राष्ट्रीय सम्मेलन 18 से हिसुआ. ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड काॅलेज टीचर्स आॅर्गनाइजेशन (एआइफुक्टो) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गुजरात के अंबा में 18 से 20 दिसंबर के बीच होगा. सम्मेलन में भाग लेने टीएस कॉलेज के शिक्षक सहित जिले के कई कॉलेजों के प्रतिनिधि जा रहे हैं. एआइफुक्टो के ईस्ट जोनल सचिव व टीएस कॉलेज के प्राध्यापक प्रो अंजनी कुमार ने बताया कि सम्मेलन में केवल बिहार से लगभग 125 प्रतिनिधि हिस्सा लेगें. जिले से भी 15 प्रतिनिधियों का जाना तय है़ सबसे अधिक प्रतिनिधि टीएस कॉलेज से रहेंगे. उन्होंने कहा कि सम्मेलने में सांगठनिक चुनाव, उच्च शिक्षा की समस्या पर राष्ट्रीय सेमिनार आदि होगा़ सरकार से 10 सूत्री मांग मुख्य मुद्दा है, जिसमें सातवां वेतन लागू करने के लिए यूजीसी द्वारा कमीशन का गठन शामिल है़ पहली जनवरी 2016 से वेतन लागू होना है, लेकिन अभी तक आयोग का गठन भी नहीं हुआ है़ बार-बार स्मारित करने के बाद भी सरकार इस पर संज्ञान नहीं ले रही है़ सम्मेलन में आर-पार की लड़ाई की दशा-दिशा तय होगी़ उन्होंने सम्मेलन में क्षेत्र से अधिक प्रतिनिधियों को चलने की अपील की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




