डॉ आरएल वर्मा को अर्पित किया श्रद्धासुमन

Updated at : 12 Dec 2015 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ आरएल वर्मा को अर्पित किया श्रद्धासुमन

डॉ आरएल वर्मा को अर्पित किया श्रद्धासुमन हिसुआ. डॉ आरएल वर्मा मेमोरियल ट्रस्ट, गया के तत्वावधान में शनिवार को शहर के बलियारी मार्केट में ट्रस्ट व बिहार डेंटल वर्क्स के संस्थापक डॉ रामेश्वर लाल वर्मा की पुण्यतिथि मनायी गयी़ डेंटल वर्क्स के हिसुआ शाखा के डॉ जेजे कुमार, डॉ अमरनाथ राव, शंकर कुमार, अनिल कुमार, […]

विज्ञापन

डॉ आरएल वर्मा को अर्पित किया श्रद्धासुमन हिसुआ. डॉ आरएल वर्मा मेमोरियल ट्रस्ट, गया के तत्वावधान में शनिवार को शहर के बलियारी मार्केट में ट्रस्ट व बिहार डेंटल वर्क्स के संस्थापक डॉ रामेश्वर लाल वर्मा की पुण्यतिथि मनायी गयी़ डेंटल वर्क्स के हिसुआ शाखा के डॉ जेजे कुमार, डॉ अमरनाथ राव, शंकर कुमार, अनिल कुमार, जय प्रकाश, संतोष कुमार सहित आस-पास के लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया़ डॉ जेजे कुमार ने डॉ रामेश्वर लाल को सच्चा समाजसेवी व चिकित्सक बताते हुए उनके कई संस्मरणों को सुनाया़ समाज के दबे- कुचले लोगों की निशुल्क चिकित्सा करने की बात कहीं. उनकी स्मृति में कई संस्थान गया, नवादा सहित कई जिलों में चलाने की बात कही़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन