वॉक ओवर के साथ सत्येंद्र स्कूल की टीम फाइनल में

Updated at : 12 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
वॉक ओवर के साथ सत्येंद्र स्कूल की टीम फाइनल में

वॉक ओवर के साथ सत्येंद्र स्कूल की टीम फाइनल में फोटो-14नवादा (नगर). जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहला सेमीफाइनल मुकाबला सत्येंद्र इंटर स्कूल व मॉर्डन इंगलिश स्कूल के बीच होना था. लेकिन, तय समय तक मॉर्डन इंगलिश स्कूल की टीम के मैदान में नहीं पहुंचने पर […]

विज्ञापन

वॉक ओवर के साथ सत्येंद्र स्कूल की टीम फाइनल में फोटो-14नवादा (नगर). जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहला सेमीफाइनल मुकाबला सत्येंद्र इंटर स्कूल व मॉर्डन इंगलिश स्कूल के बीच होना था. लेकिन, तय समय तक मॉर्डन इंगलिश स्कूल की टीम के मैदान में नहीं पहुंचने पर अंपायर रवि कुमार व श्यामदेव मोदी ने जिला क्रिकेट संघ के आयोजन समिति से संपर्क कर सत्येंद्र इंटर स्कूल को वॉक ओवर देते हुए फाइनल मैच के लिए विजेता टीम घोषित कर दिया. वॉक ओवर मिल जाने के बाद हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में नवादा क्रिकेट एकेडमी व सत्येंद्र इंटर स्कूल के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया. फ्रेंडली मैच में एनसीए के टीम ने सत्येंद्र स्कूल को 43 रनों से हराया. नवादा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का स्कोर बनाया. जवाब में बैटिंग करने उतरी सत्येंद्र स्कूल की पूरे टीम 159 रन बनाकर आउट हो गयी. इस मैच में पहला शतक भी देखने को मिला. एनसीए के अभिषेक कुमार ने शानदार 103 रन का योगदान अपने टीम के लिए किया. फ्रेंडली मैच में भी मैन ऑफ द मैच अभिषेक कुमार को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन