डीही में घर-घर जा कर किया सर्वे

Updated at : 12 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
डीही में घर-घर जा कर किया सर्वे

डीही में घर-घर जा कर किया सर्वेअकबरपुर. प्रखंड के डीही स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में ग्रामीणों के सहयोग से वर्ष 2016-17 के लिए वार्षिक श्रम बजट तैयार करने व वार्षिक कार्य योजना तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. सामाजिक, आर्थिक, जाति जनगणना के आधार पर जिला प्रशिक्षक अनिल कुमार व अकबरपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी […]

विज्ञापन

डीही में घर-घर जा कर किया सर्वेअकबरपुर. प्रखंड के डीही स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में ग्रामीणों के सहयोग से वर्ष 2016-17 के लिए वार्षिक श्रम बजट तैयार करने व वार्षिक कार्य योजना तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. सामाजिक, आर्थिक, जाति जनगणना के आधार पर जिला प्रशिक्षक अनिल कुमार व अकबरपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन ने संयुक्त रूप सें प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान डीही गांव की तंग गलियों में प्रशिक्षण पाने वाले लोग घर-घर जाकर सर्वे किये. गांव के लोगों की जरूरत के अनुसार, योजनाओं के चयन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में सिरदला के कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार, मेसकौर के कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार, वारिसलीगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार, रोह के कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश चंद्रा, जेई, बीपीएम, एसीएलएस, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, जीविका से संबंधित अधिकारी बीपीएम मृत्युंजय कुमार आदि शामिल थे. जिला प्रशिक्षक राजीव रंजन ने बताया कि अधिकारियों ने डीही गांव के सभी टोलों का सर्वे किया व ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय परिसर में सामाजिक मानचित्र बनाया गया. इस कार्यक्रम में ग्रामीणों में काफी उत्सुकता देखी गयी. अधिकारियों ने बताया कि अब गांव स्थित तंग गलियों व मुहल्लों में योजनाएं संचालित होंगी व जरूरतमंद लोगों को पेयजल की सुविधा, पीसीसी, नाली निर्माण आदि महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष के श्रम बजट का निर्माण व वार्षिक कार्य योजना की तैयारी के लिए गठित टीम द्वारा लोगों के घर-घर जाकर सर्वे किया गया और चिह्नित तंग गलियों व मुहल्लों में योजनाओं का चयन किया गया. इन चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन से अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन