चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी

चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी नवादा कार्यालय. शहर में बढ़ते अपराध व चोरी की घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गयी है. शुक्रवार की अहले सुबह नगर थाना पुलिस ने गोनावां में हुई डकैती के मामले में चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की. इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गोनावां सहित […]
चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी नवादा कार्यालय. शहर में बढ़ते अपराध व चोरी की घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गयी है. शुक्रवार की अहले सुबह नगर थाना पुलिस ने गोनावां में हुई डकैती के मामले में चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की. इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गोनावां सहित आसपास के इलाकों में छापेमारी की गयी. परंतु, चोरों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पायी. इंस्पेक्टर ने बताया कि शहर के कई अन्य स्थानों पर भी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गोनावां के कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था. परंतु, साक्ष्य के अभाव में पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की बात से इनकार किया. गौरतलब है कि इन दिनों शहर में चोरी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो गयी है. शहर के लोगों ने एसपी से शहर में बढ़ती चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




