प्रतिभा खोज परीक्षा 13 को

Updated at : 11 Dec 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभा खोज परीक्षा 13 को

प्रतिभा खोज परीक्षा 13 को नवादा कार्यालय. आइआइटी दिल्ली के छात्र रितेश कुमार शहर के निर्धन मेधावी छात्रों के लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज में परामर्श कक्षाएं संचालित कर रहे हैं. सोशल इनिशिएटिव बाय आइआइटीयन रितेश कुमार कार्यक्रम के तहत जिले के नौवीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक टैलेंट सर्च एक्जाम का आयोजन […]

विज्ञापन

प्रतिभा खोज परीक्षा 13 को नवादा कार्यालय. आइआइटी दिल्ली के छात्र रितेश कुमार शहर के निर्धन मेधावी छात्रों के लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज में परामर्श कक्षाएं संचालित कर रहे हैं. सोशल इनिशिएटिव बाय आइआइटीयन रितेश कुमार कार्यक्रम के तहत जिले के नौवीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक टैलेंट सर्च एक्जाम का आयोजन 13 को 11 बजे से एक बजे तक किया गया है. इसके लिए विद्यार्थी कॉलेज परिसर में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा में सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण तीन विद्यार्थियों को व प्रत्येक विषय में सर्वाधिक अंक पानेवाले विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जायेगा. परीक्षा में भौतिकी, रसायन शास्त्र व गणित विषयों से केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की सिलेबस पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9801174159 पर जानकारी ली जा सकती है. जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे लाने के लिए शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, देवेंद्र कुमार सिन्हा आदि प्रयासरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन