पीएचसी में बीडीओ को मिली कई खामियां

Updated at : 09 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी में बीडीओ को मिली कई खामियां

पीएचसी में बीडीओ को मिली कई खामियां सिरदला. प्रखंड के बीडीओ कुमुद रंजन व जिला पार्षद दक्षिणी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा बृहत पैमाने पर पोलियो रोग से मुक्ति दिलाने के लिए 0 से एक साल के बच्चे को दिये […]

विज्ञापन

पीएचसी में बीडीओ को मिली कई खामियां सिरदला. प्रखंड के बीडीओ कुमुद रंजन व जिला पार्षद दक्षिणी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा बृहत पैमाने पर पोलियो रोग से मुक्ति दिलाने के लिए 0 से एक साल के बच्चे को दिये जाने वाले आइपीवी इंजेक्शन का शुभारंभ करवाया. चिकित्सक डॉ शाहिद से रोगी कल्याण समिति सिरदला के काम का पूरी जानकारी लिया. निरीक्षण के क्रम में रोगी कल्याण समिति के पंजियों की भी जांच की. समिति से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी सुधीर कुमार सिंह को दिसंबर 2015 तक 23 माह के रुपये का भुगतान नहीं किये जाने समेत अस्पताल में बंद पड़े एक्स-रे मशीन व अन्य कई तरह की त्रुटियां पायी गयी. स्कैन भवन, एनबीसीसी कक्ष, प्रसव कक्ष, ममता कक्ष की छत पूरी तरह टूटी फूटी व जर्जर हालत में है. जबकि, कल्याण समिति के महकमा द्वारा अस्पताल भवन की रंग रोगन और मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये डकार जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिला पार्षद ने बताया कि इस तरह की मनमानी का मामला डीएम के समक्ष उठाया जायेगा. ताकि, इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन