नहीं रूक रहा शराब का अवैध धंधा

नहीं रूक रहा शराब का अवैध धंधारजौली. शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस की उदासीनता के कारण रजौली थाने से सटे ही कई अड्डे चल रहे हैं. इसके कारण सामाजिक माहौल भी गंदा हो रहा है. देखा-देखी में अब कम उम्र के बच्चे भी शराब पीने लगे हैं. थानाक्षेत्र में भी […]
नहीं रूक रहा शराब का अवैध धंधारजौली. शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस की उदासीनता के कारण रजौली थाने से सटे ही कई अड्डे चल रहे हैं. इसके कारण सामाजिक माहौल भी गंदा हो रहा है. देखा-देखी में अब कम उम्र के बच्चे भी शराब पीने लगे हैं. थानाक्षेत्र में भी इन दिनों फुलवरिया, सतगीर, हरदिया, दिबौर, डीह रजौली, मुरहेना, मोहकामा, अमावां, लेंगुरा सहित दर्जनों स्थानों पर यह धंधा काफी जोर पकड़ता जा रहा है. रजौली बाजार में दो सरकारी विदेशी शराब की दुकानें बंद हो जाने से यहां के पान गुमटियों सहित किराना दुकान व अन्य दुकानों में भी अवैध ढंग से देसी-विदेशी शराब बेचे जा रहे हैं. इस संबंध में एसडीपीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि हमें भी ऐसी सूचना है जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




