खराब हो रहा युवाओं का भवष्यि

खराब हो रहा युवाओं का भविष्य शिक्षण संस्थानों के पास अवैध तरीके से बिक रहे शराब व गुटखा स्कूल परिसर के सौ मीटर के दायरे में शराब व गुटखा की दुकान खोलने पर है पाबंदीस्कूल के किनारे अवैध कब्जा करके खोल दी गयी झोपड़ीनुमा दुकानेंफोटो-2प्रतिनिधि, नवादा (नगर)सरकार द्वारा स्कूलों व कॉलेजों के सौ मीटर के […]
खराब हो रहा युवाओं का भविष्य शिक्षण संस्थानों के पास अवैध तरीके से बिक रहे शराब व गुटखा स्कूल परिसर के सौ मीटर के दायरे में शराब व गुटखा की दुकान खोलने पर है पाबंदीस्कूल के किनारे अवैध कब्जा करके खोल दी गयी झोपड़ीनुमा दुकानेंफोटो-2प्रतिनिधि, नवादा (नगर)सरकार द्वारा स्कूलों व कॉलेजों के सौ मीटर के दायरे में शराब, गुटखा व अन्य धूम्रपान की सामग्री की बिक्री पर रोक का आदेश दिया गया है. लेकिन, सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए जिले के कई स्कूलों के आगे अवैध तरीके से शराब व गुटखा बेचे जा रहे हैं. हद तो यह है कि लड़कियों के स्कूलों व कॉलेजों के आगे भी गुटखा व पान के गुमटी लगे हैं. इसके निकट आवारा लड़कों की भीड़ लगी रहती है. कन्हाई इंटर स्कूल के दीवार के किनारे दर्जनों अवैध तरीके से झोपड़ीनुमा गुमटी बना दिया गया है. यहां खैनी, बिड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित नशे की अन्य वस्तुएं बेची जा रही है. कई दुकानों में तो अवैध रूप से शराब की बिक्री भी हो रही है. खाने-पीने के लिए बने झोपड़ीनुमा होटलों में शाम के समय शराब भी परोसे जाते हैं. इसी का नतीजा है कि स्कूल परिसर में शराब की खाली बोतलें भी फेंकी मिल जाती है. शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों में धूम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगाया गया है. लेकिन, स्कूलों के आगे ही कानून की अनदेखी कर खुलेआम शराब व गुटखा बेचे जा रहे हैं. गुटखा पर सरकार ने बहुत पहले प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन यह भी स्कूलों, कॉलेजों के आगे खुलेआम बेचे जा रहे हैं. इसके कारण किशोर व युवा छात्र इसके आदी हो रहे हैं. स्कूल प्रशासन ने लगायी गुहारस्कूल के सौ मीटर के दायरे में गुटखा शराब आदि की बिक्री नहीं हो इसके लिए कन्हाई इंटर स्कूल के प्राचार्य ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों व सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन देकर स्कूल के आगे नशीली पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों के दल ने विभाग के अधिकारियों से मिलकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है. लेकिन, आवेदन देने के कई दिनों बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम उठता नहीं दिख रहा है. बोले स्कूल के शिक्षकस्कूल के आगे कई गुमटियों में गुटखा व अन्य नशीले पदार्थ बिकते है. स्कूल आने वाले बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं. कम उम्र में नशे की लत बच्चों के कैरियर को भी बिगाड़ रहा है. राकेश कुमार रंजनस्कूल के दीवारों के किनारे अक्सर शराब की बोतलें फेंकी मिल जाती है. सरकार के आदेश का उल्लंघन होता है, लेकिन कार्वाई करने वाला कोई नहीं है़ यहां से आने जाने में भी परेशानी होती है.विभा कुमारीव्यवस्था बनाये रखने में परेशानी स्कूल में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है. लेकिन, स्कूल के आगे बिकने वाले गुटखा, शराब के कारण असामाजिक तत्वों के लोग भी स्कूल परिसर के आस-पास देखे जाते हैं. स्कूल में विधि व्यवस्था बनाये रखने में भी परेशानी आती है. स्कूल के दीवार के किनारे अवैध तरीके से झोपड़ीनुमा गुमटी लगा कर इस प्रकार के नशीले सामानों को बेचा जाता है. इस पर रोक लगाने की जरूरत है.रामशरण प्रसाद यादव, प्राचार्य कन्हाई इंटर स्कूल अधिकारियों से होगी बात स्कूलों व कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों को बेचना कानूनी अपराध है. स्कूल से शिकायत मिली है़ इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात किया जायेगा.मिथिलेश कुमार सिन्हा, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




