विकास व पर्यावरण परस्पर विरोधी नहीं

Updated at : 07 Dec 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
विकास व पर्यावरण परस्पर विरोधी नहीं

विकास व पर्यावरण परस्पर विरोधी नहीं डीएम ने साइकिल रेस व निबंध प्रतियोगिता में अव्वल आये बच्चों को किया पुरस्कृत पेड़ बचाने, पेड़ लगाने का दिलाया गया संकल्पफोटो-7,12प्रतिनिधि, नवादा (नगर)पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रकृति को बचाना यह हम सभी की जिम्मेवारी है. प्रकृति से छोड़-छाड़ का नतीजा है कि चेन्नई में बारिश के प्रकोप से […]

विज्ञापन

विकास व पर्यावरण परस्पर विरोधी नहीं डीएम ने साइकिल रेस व निबंध प्रतियोगिता में अव्वल आये बच्चों को किया पुरस्कृत पेड़ बचाने, पेड़ लगाने का दिलाया गया संकल्पफोटो-7,12प्रतिनिधि, नवादा (नगर)पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रकृति को बचाना यह हम सभी की जिम्मेवारी है. प्रकृति से छोड़-छाड़ का नतीजा है कि चेन्नई में बारिश के प्रकोप से तीन सौ से अधिक जाने गयी हैं. यह बातें डीएम मनोज कुमार ने जिला वन विभाग की ओर से आयोजित वन संरक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहीं. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में सोमवार को वन विभाग की तरफ से आयोजित साइकिल रेस व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. डीएम ने कहा कि विकास व पर्यावरण परस्पर विरोधी नहीं है. वैज्ञानिक सोच के तहत काम करने की जरूरत है. बच्चे पर्यावरण जागरूकता के वाहक बन कर पेड़ की रक्षा का काम कर सकते हैं. इसके लिए बड़े अभियान चलाने की जरूरत नहीं. स्वयं पहल करके लोगों को जागरूक किया जा सकता है. प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि पेड़ लगाये और उसे सींचे. डीएम ने बच्चों से कागज की क्षति को कम करने व प्लास्टिक का कम से कम उपयोग जीवन में करने की सीख दिया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने भी वनों की रक्षा की बात कहीं. कार्यक्रम में रविवार को हुए साइकिल रेस के प्रथम पुरस्कार विजेता इंटर विद्यालय सिसवां के अभिमन्यु गौरव, द्वितीय पुरस्कार विजेता बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज मोहम्मद मुरसिद खां व तृतीय पुरस्कार विजेता इंटर विद्यालय मंजौर के शिप्पू कुमार को साइकिल इनाम में देकर पुरस्कृत किया गया. ज्योति कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. वहीं, पर्यावरण संरक्षण बनाम प्लास्टिक कैरी बैग व प्लास्टिक बोतल विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थी कन्या इंटर विद्यालय के निशु कुमारी को प्रथम, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के अमिषा कुमारी को द्वितीय, इंटर विद्यालय बीजू बिगहा के सोनम वर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया. निबंध में परीक्षक की भूमिका शिक्षक डॉ मिथिलेश कुमार सिन्हा, नागेंद्र उपाध्याय, शिव कुमार प्रसाद ने निभाया. कार्यक्रम में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अजीत सिंह ने आये अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर वन विभाग के रेंजर अखिलेश कुमार सिंह, विमल कुमार,माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ मिथिलेश सिन्हा आदि ने भी अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम में जिला भर से आये छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन