शक्षिकिा ने मचाया हंगामा

Updated at : 07 Dec 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकिा ने मचाया हंगामा

शिक्षिका ने मचाया हंगामा रजौली. हरदिया पंचायत अंतर्गत डेलवा गांव के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी के पति मनोज राजवंशी ने बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा को सरकारी नंबर पर फोन कर कहा कि मेरी पत्नी को प्रगणक कार्य से हटाया जाये. इस पर बीडीओ ने सरकारी कार्य की बाध्यता जताते हुए असमर्थता जतायी. इस […]

विज्ञापन

शिक्षिका ने मचाया हंगामा रजौली. हरदिया पंचायत अंतर्गत डेलवा गांव के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी के पति मनोज राजवंशी ने बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा को सरकारी नंबर पर फोन कर कहा कि मेरी पत्नी को प्रगणक कार्य से हटाया जाये. इस पर बीडीओ ने सरकारी कार्य की बाध्यता जताते हुए असमर्थता जतायी. इस पर शिक्षिका द्वारा प्रखंड कार्यालय कक्ष में हंगामा मचाया गया. शिक्षिका के पति मनोज राजवंशी ने वीडीओ के साथ अभद्रता से पेश आते हुए गाली-गलौज किया. जबरन बीडीओ पर दवाब बना कर शिक्षिका को प्रगणक के पद से हटाये जाने की मांग की. घटना के समय हरदिया गांव के राजेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, भगवानपुर के रामस्वरूप प्रसाद, भौर के अलखदेव यादव, सिमरकोल के ईश्वरी प्रसाद, प्रखंड कार्यालय के प्रभारी प्रधान लिपिक मणीकांत पासवान, अंगरक्षक मंगु राम, कंप्यूटर आपरेटर सूरज कुमार उपस्थित थे. इसको लेकर बीडीओ ने रजौली थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. यह जानकारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने दी और बताया कि जल्द ही उपद्रवी को गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन