किसान सभा की हुई बैठक

Updated at : 07 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सभा की हुई बैठक

किसान सभा की हुई बैठक नवादा (नगर). समाहरणालय के निकट धरना का कार्यक्रम करने, किसानों की समस्या पर चर्चा सहित अन्य मुद्दों पर निर्णय करने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक सोमवार को हुई. सुबोध प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य इकाई से आये सीताराम शर्मा ने कहा कि केंद्र […]

विज्ञापन

किसान सभा की हुई बैठक नवादा (नगर). समाहरणालय के निकट धरना का कार्यक्रम करने, किसानों की समस्या पर चर्चा सहित अन्य मुद्दों पर निर्णय करने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक सोमवार को हुई. सुबोध प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य इकाई से आये सीताराम शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारों के किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि उत्पादों का सही मूल्य नहीं मिल पाता है. श्रमिक व उत्पादन की लागत बढ़ती जा रही है. लेकिन, किसानों को उनके फसल का वाजिब दर नहीं मिल पाता है. बैठक में 16 दिसंबर को समाहरणालय के निकट कई समस्याओं को लेकर धरना का आयोजन किया जायेगा. धरने में अर्जुन सिंह सहित कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन