अक्सर गायब रहते हैं कर्मचारी

Updated at : 03 Dec 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
अक्सर गायब रहते हैं कर्मचारी

अक्सर गायब रहते हैं कर्मचारी कौआकोल. अंचल कार्यालय सिर्फ एक आदेशपाल व नाजिर के सहारे चल रहा है. यह परिस्थिति कार्यालय के बड़े अधिकारियों के हमेशा गायब रहने के कारण बनी है. इससे काम कराने आनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि जब सीओ ही अक्सर […]

विज्ञापन

अक्सर गायब रहते हैं कर्मचारी कौआकोल. अंचल कार्यालय सिर्फ एक आदेशपाल व नाजिर के सहारे चल रहा है. यह परिस्थिति कार्यालय के बड़े अधिकारियों के हमेशा गायब रहने के कारण बनी है. इससे काम कराने आनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि जब सीओ ही अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं, तो उनके अधीनस्थ कर्मचारी कार्यालय आने की जहमत क्यों उठाएं. कार्यालय से प्रधान लिपिक के लगातार गायब रहने के कारण आम लोगों का आवश्यक काम लंबित रह जाता हैं. खास कर विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है. सीओ व प्रभारी सीआइ की मनमानी के कारण दर्जनों लोगों का जमीन दाखिल खारिज से संबंधित शुद्धि पत्र नामांतरण के लिए कर्मचारियों के पास नहीं भेजा जा रहा है. इन पदाधिकारियों का व्यवहार भी आम लोगों के साथ अच्छा नहीं होता हैं. इससे जमीन क्रेताओं को भी परेशानी होती है. कौआकोल सीओ कार्यालय सिर्फ आदेशपाल व नाजिर के हाजिरी में काम कर रहा है. क्षेत्र के लोगों ने डीएम का ध्यान कौआकोल अंचल कार्यालय की तरफ आकृष्ट करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन