संदिग्ध अवस्था में हुई जीपीएफ कर्मी की मौत
Updated at : 03 Dec 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय. शहर के राजेंद्र नगर में एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद की है. गौरतलब है कि मुहल्ले में राजेंद्र प्रसाद के मकान में विगत तीन वर्ष से अब्राहम कोड़ा किराये पर रहते आ रहे थे. बुधवार को मकान मालिक किराये की वसूली के लिए कमरे पर गये. तब कमरे से संड़ाध की […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय. शहर के राजेंद्र नगर में एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद की है. गौरतलब है कि मुहल्ले में राजेंद्र प्रसाद के मकान में विगत तीन वर्ष से अब्राहम कोड़ा किराये पर रहते आ रहे थे. बुधवार को मकान मालिक किराये की वसूली के लिए कमरे पर गये. तब कमरे से संड़ाध की महक आयी. इस पर स्थानीय नगर थाना को सूचित किया गया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा. वहां कोड़ा का शरीर बिस्तर पर लटका हुआ पाया गया. साथ में दारू की बोतल व बना हुआ मांस भी मिला. लोगों ने बताया कि कोड़ा का कमरा विगत तीन दिनों से बंद था. अब्राहम कोड़ा झारखंड के सिमडेगा के निवासी थे. वह राजस्व विभाग के ट्रेजरी में जीपीएफ के पद पर कार्यरत थे. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




