बाल श्रमिक पिलाये डीएम-डीडीसी को चाय-बस्किुट

Updated at : 02 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
बाल श्रमिक पिलाये डीएम-डीडीसी को चाय-बस्किुट

बाल श्रमिक पिलाये डीएम-डीडीसी को चाय-बिस्कुट नवादा (नगर). मनरेगा के कार्य योजना बनाने के लिए जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बाल श्रमिक उन्मूलन व्यवस्था की पोल खुल गयी. डीएम मनोज कुमार, डीडीसी एमएस कैसर सुल्तान सहित अन्य पदाधिकारियों को चाय व बिस्कुट बांटने का काम लगभग आठ व 10 वर्ष के बच्चे कर रहे थे. कार्यक्रम […]

विज्ञापन

बाल श्रमिक पिलाये डीएम-डीडीसी को चाय-बिस्कुट नवादा (नगर). मनरेगा के कार्य योजना बनाने के लिए जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बाल श्रमिक उन्मूलन व्यवस्था की पोल खुल गयी. डीएम मनोज कुमार, डीडीसी एमएस कैसर सुल्तान सहित अन्य पदाधिकारियों को चाय व बिस्कुट बांटने का काम लगभग आठ व 10 वर्ष के बच्चे कर रहे थे. कार्यक्रम में चाय व बिस्कुट का ट्रे हरिश्चंद्र स्टेडियम के निकट का रहनेवाला आठ वर्षीय सूरज व भदोखरा निवासी 10 वर्षीय अजीत कुमार लेकर चल रहा था. हालांकि, डीएम ने बाल श्रमिकों द्वारा काम कराये जाने पर स्थानीय अधिकारियों को डांट भी पिलायी. गौरतलब है कि डीआरडीए सभागार में दो से पांच दिसंबर तक हमारा गांव हमारी योजना के तहत मनरेगा के श्रम बजट 2016-17 बनाने के लिए प्रशिक्षण की शुरूआत बुधवार को हुई. इसके उद्घाटन के लिए डीएम व डीडीसी पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन