महिलाओं के लिए चला योग प्रशक्षिण शिविर

Updated at : 02 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के लिए चला योग प्रशक्षिण शिविर

महिलाओं के लिए चला योग प्रशिक्षण शिविर गोविंदपुर. प्रखंड स्थित निरंकारी भवन में पांच दिवसीय महिला योग प्रशिक्षिण शिविर का समापन बुधवार को हो गया. योग शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सह जिला योग प्रचारक सच्चिदानंद सेवाव्रती ने किया. शिविर के दौरान प्रशिक्षाणाथिार्यों को विभिन्न प्रकार के प्रणायाम, आसन व आहार […]

विज्ञापन

महिलाओं के लिए चला योग प्रशिक्षण शिविर गोविंदपुर. प्रखंड स्थित निरंकारी भवन में पांच दिवसीय महिला योग प्रशिक्षिण शिविर का समापन बुधवार को हो गया. योग शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सह जिला योग प्रचारक सच्चिदानंद सेवाव्रती ने किया. शिविर के दौरान प्रशिक्षाणाथिार्यों को विभिन्न प्रकार के प्रणायाम, आसन व आहार विहार की जानकारी दी गयी. श्री सेवाव्रती ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि एक सभ्य व्यक्ति, परिवार समाज व राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता है. घरों में महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याओं की भी अनदेखी की जाती है. ऐसे में महिलाएं योग, प्राणायाम, आसन आदि को नियमित रूप से करके स्वस्थ रह सकती है. शिविर में मौसम जनित बीमारियों से भी निजात पाने के गुर सिखाये गये. योग शिविर अनवरत रूप से चलेगा. इसमें पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग को भी प्रशिक्षण दिया गया. शिविर में बहन पूजा कुमारी, वीणा देवी, कंचन देवी को योग शिक्षिका के रूप में चयनित किया गया. शिविर का प्रबंधन भारत स्वाभिमान के मुख्य संरक्षक व समाजसेवी प्रदीप कुमार के देखरेख में की जायेगी. प्रखंडवासी रानी, निशा, रीता, प्रेमिका, इसरत, सुरेंद्र, मुख्तार, शिव कुमार, मृत्युंजय सहित सैकड़ों लोगों ने प्रशिक्षण पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन