बीडीओ व सीओ के साथ राजस्व वसूली पर चर्चा

बीडीओ व सीओ के साथ राजस्व वसूली पर चर्चा फोटो-10रजौली. अनुमंडल सभागार में अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ की बैठक एसडीओ शंभु शरण पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें डीजल अनुदान, आरटीपीएस, सामाजिक सुरक्षा के डाटाबेस, बीआरजीएफ, इंदिरा आवास व राजस्व वसूली को लेकर सभी बीडीओ, सीओ व एमओ को निर्देश दिया […]
बीडीओ व सीओ के साथ राजस्व वसूली पर चर्चा फोटो-10रजौली. अनुमंडल सभागार में अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ की बैठक एसडीओ शंभु शरण पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें डीजल अनुदान, आरटीपीएस, सामाजिक सुरक्षा के डाटाबेस, बीआरजीएफ, इंदिरा आवास व राजस्व वसूली को लेकर सभी बीडीओ, सीओ व एमओ को निर्देश दिया गया. सभी अपने-अपने कार्य का निर्वहन करते हुए सभी बिंदु पर ध्यान देते हुए सभी प्रकार के योजनाओं का जल्द निबटारा कर लें. सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया कि आरटीपीएस में जो भी आवेदन लंबित है. उसे निबटारा कर दें. साथ ही सभी सीओ को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. एमओ को निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न दिवस के दिन सभी पीडीएस दुकान पर जाकर जांच करें कि सही माप तौल एवं सही खाद्यान का वितरण किया जा रहा है या नहीं. जांच कर पुन: पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई करें. मौके पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




