बंद मिलीं तीन पीडीएस दुकानें

बंद मिलीं तीन पीडीएस दुकानें अकबरपुर. प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी ने सोमवार को पांती व बुधुआ पंचायत के कई जनवितरण दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इसमें तीन जनवितरण दुकान बंद पाये गये. इस बाबत बीडीओ ने बताया कि वह दोनों पंचायतों में सात जनवितरण दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इसमें तीन दुकानें बंद […]
बंद मिलीं तीन पीडीएस दुकानें अकबरपुर. प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी ने सोमवार को पांती व बुधुआ पंचायत के कई जनवितरण दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इसमें तीन जनवितरण दुकान बंद पाये गये. इस बाबत बीडीओ ने बताया कि वह दोनों पंचायतों में सात जनवितरण दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इसमें तीन दुकानें बंद थी. उन्होंने बताया कि पांती पंचायत के कुहिला के जनवितरण दुकानदार हदय नारायण सिंह व बखारी गांव के जन वितरण दुकानदार राम लखन यादव के दुकान बंद मिली. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों जन वितरण दुकानदार सुबह से दुकान बंद कर फरार हैं. इसी प्रकार बुधुआ पंचायत के जन वितरण दुकानदार सुरेंद्र रविदास भी दुकान बंद कर फरार थे. यह दुकानें वर्ष में गिने-चुने दिन ही खुलती है. यह सारे राशन व केरोसिन को कालाबाजारी में बेच देते है. दुकानों के बंद रहने को मुख्य कारण क्षेत्र से एमओ के गायब रहने और क्षेत्र में भ्रमण नहीं करने के कारण है. बीडीओ ने बताया कि बंद पाये गये दुकानदारों से जबाव-तलब किया जायेगा. कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी व डीएम के पास रिपोर्ट भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




