विधानसभा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

विधानसभा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला सिरदला. सांढ मंझगावां निवासी पृथ्वी राज बंसत को सोमवार की सुबह फलसा गड़ासा से घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया. पृथ्वी राज बसंत रजौली विधानसभा चुनाव में फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी थे. बसंत ने बताया कि चुनाव राजनीति को लेकर गांव के ही अरविंद पासवान, विक्रम, संजीत व पंकज […]
विधानसभा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला सिरदला. सांढ मंझगावां निवासी पृथ्वी राज बंसत को सोमवार की सुबह फलसा गड़ासा से घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया. पृथ्वी राज बसंत रजौली विधानसभा चुनाव में फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी थे. बसंत ने बताया कि चुनाव राजनीति को लेकर गांव के ही अरविंद पासवान, विक्रम, संजीत व पंकज आदि ने फड़सा गड़ासा से अहले सुबह हमला कर दिया. इसमें इनकी बेटी कविता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. यह जान लेवा हमला दूसरी बार किया गया है. 26 दिसंबर को भी उन पर यह हमला हो चुका है. स्थानीय थाने में आवदेन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष रूपनरायण राम ने बताया कि इनका आवेदन लेकर मामले की छान बीन की जा रही है. दोषियों के पर मुकदमा दर्ज कर विधि संगत कार्यवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




