चिट फंड कंपनी पर रोक लगाने की मांग

Updated at : 30 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
चिट फंड कंपनी पर रोक लगाने की मांग

चिट फंड कंपनी पर रोक लगाने की मांग नवादा (नगर). शहर में चल रहे चिट फंड कंपनी बंधन फिनांसियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग मालगोदाम पोस्टमार्टम रोड निवासी नवीन कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर किया. इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि बंधन बैंक द्वारा लोगों को रोजगार के लिए […]

विज्ञापन

चिट फंड कंपनी पर रोक लगाने की मांग नवादा (नगर). शहर में चल रहे चिट फंड कंपनी बंधन फिनांसियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग मालगोदाम पोस्टमार्टम रोड निवासी नवीन कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर किया. इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि बंधन बैंक द्वारा लोगों को रोजगार के लिए ऋण दिया जाता है. यह संस्था वाले ग्राहकों का पासबुक भी अपने पास रख लेते हैं और हिसाब-किताब में गड़बड़ी दिखा कर दिये ऋण से दोगुना, तीगुना वसूली ग्राहकों से करते हैं. साथ ही संस्था का रजिस्ट्रेशन है या नहीं इसकी भी जांच की जरूरत है. शिकायतकर्ता नवीन कुमार ने इस बाबत डीएम को भी ज्ञापन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन