मतदाता सूची में सुधार का काम शुरू

Updated at : 29 Nov 2015 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची में सुधार का काम शुरू

मतदाता सूची में सुधार का काम शुरू रजौली. प्रखंड में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य की तैयारी शुरू कर दी गयी है. प्रखंड के सोलह पंचायतों के बूथों के लिए एक जनवरी 2016 तक 18 वर्ष पूरा कर चुके युवा व युवतियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व […]

विज्ञापन

मतदाता सूची में सुधार का काम शुरू रजौली. प्रखंड में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य की तैयारी शुरू कर दी गयी है. प्रखंड के सोलह पंचायतों के बूथों के लिए एक जनवरी 2016 तक 18 वर्ष पूरा कर चुके युवा व युवतियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन करने को लेकर बीएलओ को मतदाता सूची सौंपी गयी. इसके लिए बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बीएलओ को कई निर्देश दिये. पंचायत चुनाव को लेकर पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से मिल कर अपना नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन कार्य करा लें. इस दौरान सभी बीएलओ संबंधित प्रपत्रों पर विसंगतियों को प्रविष्ट करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का सौपेंगे. इस विशेष पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी बूथों के लिए प्रारूप एवं मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है. इस मौके पर बीएलओ प्रभारी संजय कुमार एवं मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन