एनसीसी का का स्थापना दिवस

एनसीसी का का स्थापना दिवस नवादा (नगर)एनसीसी का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक गांधी इंटर स्कूल में मनाया गया. नवंबर माह के अंतिम रविवार को प्रत्येक वर्ष एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया जाता है. 1948 में स्थापित एनसीसी देश में युवा छात्र-छात्राओं में देश भक्ति व समाज सेवा का भाव जगा रहा है. एनसीसी ऑफिसर रामचंद्र […]
एनसीसी का का स्थापना दिवस नवादा (नगर)एनसीसी का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक गांधी इंटर स्कूल में मनाया गया. नवंबर माह के अंतिम रविवार को प्रत्येक वर्ष एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया जाता है. 1948 में स्थापित एनसीसी देश में युवा छात्र-छात्राओं में देश भक्ति व समाज सेवा का भाव जगा रहा है. एनसीसी ऑफिसर रामचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कैडेटों ने सर्वप्रथम एनसीसी गीत गाया. साथ ही मार्चपास्ट कर अपने कला कौशल का प्रदर्शन भी किया. कार्यक्रम के दूसरे चरण में नगर के कई प्रमुख कार्यालयों की साफ-सफाई भी एनसीसी कैडेटों ने की. सीनियर कैडेट सुशील कुमार पूरे कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में रहे. कैडेट पवन, मंजीत, नीतीश आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




