धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन

धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन सिरदला. प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सिरदला में उपेक्षा की बात करनी कोई बेइमानी नहीं होगी. इसका उदाहरण है कि यहां अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हो पाया और न ही टेली मेडिसीन प्रणाली को चालू किया गया हैं. इस प्रणाली को चालू करने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध बैटरी, इंन्वटर, सोलर आदि का […]
धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन सिरदला. प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सिरदला में उपेक्षा की बात करनी कोई बेइमानी नहीं होगी. इसका उदाहरण है कि यहां अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हो पाया और न ही टेली मेडिसीन प्रणाली को चालू किया गया हैं. इस प्रणाली को चालू करने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध बैटरी, इंन्वटर, सोलर आदि का प्रयोग प्रभारी द्वारा निजी लाभ के लिए किया जा रहा है. इस प्रणाली को चालू करने के लिये ही सरकार ने आयुष डॉक्टर की नियुक्ति सभी अस्पताल में की हैं. अस्पताल में पदस्थापित आयुष डॉक्टर ने बताया कि इस प्रणाली द्वारा गरीब मरिजों का इलाज विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन परामर्श से इलाज किया जाना हैं. इसे चालू नहीं होने पर सरकार की महत्वपूर्ण पहल पर ग्रहण लगता दिखाई पड़ रहा हैं. जब भी इस प्रणाली को चालू करने के लिये प्रभारी से बातचीत किया जाता हैं, तो वह जगह की कमी का हवाला देकर टाल मटोल कर जाते हैं. जबकी, अस्पताल परिसर में जगह की कोई कमी नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




