जीरो टिलेज से होगी गेहूं की खेती

Updated at : 27 Nov 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
जीरो टिलेज से होगी गेहूं की खेती

जीरो टिलेज से होगी गेहूं की खेतीप्रखंड के 274 किसानों को आज से मुहैया कराये जायेंगे उपादानजैविक खेती से बढ़ेगा पैदावारबायोगैस संयंत्र को दिया जायेगा बढ़ावाफोटो-1प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयरबी अभियान, 2015 कार्यक्रम के तहत प्रखंड किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में किया गया़ शिविर का उद्घाटन किसानों के प्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख इमत्याज […]

विज्ञापन

जीरो टिलेज से होगी गेहूं की खेतीप्रखंड के 274 किसानों को आज से मुहैया कराये जायेंगे उपादानजैविक खेती से बढ़ेगा पैदावारबायोगैस संयंत्र को दिया जायेगा बढ़ावाफोटो-1प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयरबी अभियान, 2015 कार्यक्रम के तहत प्रखंड किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में किया गया़ शिविर का उद्घाटन किसानों के प्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख इमत्याज अंसारी व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष कुलदीप यादव ने दीप जला कर किया़ प्रखंड के 18 पंचायतों से आये लगभग पांच सौ किसानों को प्रशिक्षण के दौरान रबी फसल के मुख्य खाद्यान्न गेहूं व मक्का, दलहन चना, मसूर, मटर व तेलहन सूर्यमुखी, राई, सरसों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसान भाइयों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि गेहूं की खेती जीरो टिलेज विधी से हाेगी. उन्होंने जैविक खेती के तहत उर्जा व खाद के लिए बायोगैस संयंत्र को बढ़ावा देना है़ जैविक खाद की तैयारी वर्मी कंपोस्ट द्वारा कर रासायनिक खादों के विकल्प में अपनाया जायेगा़ 70 प्रतिशत गोबर व 30 प्रतिशत घरेलू जैव अपशिष्ट पदार्थ को मिला कर खाद बनाने की विधि को बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन