शिविर में 112 पशुओं की हुई जांच

Updated at : 27 Nov 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 112 पशुओं की हुई जांच

शिविर में 112 पशुओं की हुई जांच कौआकोल. शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोखोदेवरा के ओर से कौआकोल प्रखंड के साथे ग्राम में पशु जांच शिविर आयोजित कर 112 पशुओं की जांच की गयी. जांच के बाद पशुपालकों को कई प्रकार के कृमिनाशक दवा उपलब्ध करायी गयी. जांच में 105 बकरियों को दवा भी पिलायी […]

विज्ञापन

शिविर में 112 पशुओं की हुई जांच कौआकोल. शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोखोदेवरा के ओर से कौआकोल प्रखंड के साथे ग्राम में पशु जांच शिविर आयोजित कर 112 पशुओं की जांच की गयी. जांच के बाद पशुपालकों को कई प्रकार के कृमिनाशक दवा उपलब्ध करायी गयी. जांच में 105 बकरियों को दवा भी पिलायी गयी. पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ धनंजय कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार, कृषि प्रसार विभाग के वैज्ञानिक निरंजन प्रसाद सिंह, मृदा जांच विभाग के कार्यक्रम सहायक हरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार ने बताया कि इस मौसम में जानवरों में खुरहा रोग का टीका करवाना चाहिए़ इसके लिए दिसंबर महीना सबसे अच्छा माना जाता है़ इसका टीका पशुओं के चमड़ी में दिया जाता है़ उन्होंने पशुपालकों से कहा कि पशुशाला की नियमित साफ-सफाई व संतुलित आहार पर भी ध्यान देना चाहिए़ इस मौके पर एक सौ अधिक पशुपालक मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन