वैज्ञानिक तरीके से करें खेती

वैज्ञानिक तरीके से करें खेती रजौली. प्रखंड के ई किसान भवन में बीएओ वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में रबी महोत्सव का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा व जोगियामारण पंचायत के मुखिया ने किया. सहायक मिट्टी अनुसंधान पदाधिकारी श्रीकांत भगत व जिला मूल्यांकन पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने […]
वैज्ञानिक तरीके से करें खेती रजौली. प्रखंड के ई किसान भवन में बीएओ वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में रबी महोत्सव का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा व जोगियामारण पंचायत के मुखिया ने किया. सहायक मिट्टी अनुसंधान पदाधिकारी श्रीकांत भगत व जिला मूल्यांकन पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का गुर बताया. वक्ताओं ने कहा कि किसानों को मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम में चयनित दो किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया जायेगा, तभी क्षेत्र के किसान खुशहाल होंगे व तभी समाज खुशहाल होगा. उन्नत खेती के बिना क्षेत्र का विकास असंभव है. इस मौके पर प्रखंड तकनिकी प्रबंधक कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार व किसान गोपाल सिंह, विनय सिंह, अलखदेव यादव, राजाराम सिंह, विनोद कुमार, सूर्यदेव सिंह, सरजू प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




