एसएसबी ने चलाया कांबिंग ऑपरेशन

Updated at : 27 Nov 2015 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी ने चलाया कांबिंग ऑपरेशन

एसएसबी ने चलाया कांबिंग ऑपरेशन सिरदला. एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को सिरदला थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित मंढीकलौंदा, खंटागी, पोखरीयाकोल, पड़रिया, तेलनी, सिमराटांड़, लोहगढ़वा, बरहकोल से सटे विभिन्न जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ कांबिंग ऑपरेशन चलाया. एएसपी अभियान विभाग कुमार, थानाध्यक्ष रूपनरायण राम अभियान में शामिल थे. पिछले कई दिनों से इन क्षेत्रों में लोगो […]

विज्ञापन

एसएसबी ने चलाया कांबिंग ऑपरेशन सिरदला. एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को सिरदला थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित मंढीकलौंदा, खंटागी, पोखरीयाकोल, पड़रिया, तेलनी, सिमराटांड़, लोहगढ़वा, बरहकोल से सटे विभिन्न जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ कांबिंग ऑपरेशन चलाया. एएसपी अभियान विभाग कुमार, थानाध्यक्ष रूपनरायण राम अभियान में शामिल थे. पिछले कई दिनों से इन क्षेत्रों में लोगो से मारपीट कर लेवी वसूली का मामले को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है. सूत्रों के अनुसार नक्सलियों के 200 से 250 की संख्या में क्षेत्र में ठहरे होने की सूचना मिली है. झारखंड में हो रहे पंचायत चुनाव के कारण नक्सली इस क्षेत्र में डेरा विगत एक सप्ताह से डाले होने की सूचना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन