सहयोगियों के कारण हुई हार : संजय

सहयोगियों के कारण हुई हार : संजय रजौली. टकुआटांड़ बभनटोली स्थित प्रवीण सिंह के आवास पर नवादा के पूर्व सांसद डाॅ संजय पासवान ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भाजपा वाले अगर बिहार विधान सभा चुनाव हारे हैं, तो उसका मुख्य कारण सहयोगी पार्टियों की गिरती स्थिति है. हार का मुख्य कारण दाल […]
सहयोगियों के कारण हुई हार : संजय रजौली. टकुआटांड़ बभनटोली स्थित प्रवीण सिंह के आवास पर नवादा के पूर्व सांसद डाॅ संजय पासवान ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भाजपा वाले अगर बिहार विधान सभा चुनाव हारे हैं, तो उसका मुख्य कारण सहयोगी पार्टियों की गिरती स्थिति है. हार का मुख्य कारण दाल की महंगाई, मंडल की राजनीति छोड़कर कर्पूरी फाॅर्मूला पर चुनाव लड़ा जाता, तो यह हाल बिहार में भाजपा का नहीं होता. साथ ही उन्होंने भाजपा के सहयोगी पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया. इस मौके पर टकुआटांड़ के मुखिया राजेंद्र यादव, कविंद्र सिंह उर्फ बुल्लू दा, विनय साव, सुरेश मालाकार, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




