निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर

Updated at : 27 Nov 2015 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर

निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर आइडीबीआइ की शाखा के कर्मचारियों ने जताया विरोध फोटो-3नवादा कार्यालय. यूनाईटेड फोरम ऑफ आइडीबीआइ ऑफिसर्स इंप्लाइज यूनियन, मुंबई के आह्वान पर शुक्रवार को नवादा स्थित आइडीबीआइ की शाखा के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे. केंद्र सरकार द्वारा आइडीबीआइ का निजीकरण करने व सरकार की भागीदारी 51 प्रतिशत से कम […]

विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर आइडीबीआइ की शाखा के कर्मचारियों ने जताया विरोध फोटो-3नवादा कार्यालय. यूनाईटेड फोरम ऑफ आइडीबीआइ ऑफिसर्स इंप्लाइज यूनियन, मुंबई के आह्वान पर शुक्रवार को नवादा स्थित आइडीबीआइ की शाखा के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे. केंद्र सरकार द्वारा आइडीबीआइ का निजीकरण करने व सरकार की भागीदारी 51 प्रतिशत से कम करने के प्रस्ताव के खिलाफ आइडीबीआइ के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे़. हड़ताल के कारण बैंक की शाखा व एटीएम में ताला लटका रहा़ बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने बंद के समर्थन में नारेबाजी की. नवादा शाखा के शाखा प्रमुख अमित श्रीवास्तव व सहायक शाखा प्रमुख अविनाश कुमार ने बताया कि हमलोगों की मांग है कि सरकारी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से कम न हो व पूर्व वित मंत्री द्वारा सदन पटल पर दिये गये आश्वासन का अनुपालन हो. इस मौके पर चरणजीत कुमार, रवि कुमार अग्रवाल, नित्या प्रियदर्शी व शाखा के सभी सदस्य शामिल थे़. सभी ने बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव का जम कर विरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन