लॉटरी का धंधा चढ़ा परवान

लॉटरी का धंधा चढ़ा परवान रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा कारोबार युवाओं की अधिकांश टोली लॉटरी के गिरफ्त मेंनवादा कार्यालय. बिहार में एक नंबरी लॉटरी की रोक के बावजूद नवादा जिले में यह धंधा परवान चढ़ रहा है़. युवाओं की अधिकतर टोली एक नंबरी लॉटरी की गिरफ्त में आ गयी है़. प्रतिदिन कोलकाता […]
लॉटरी का धंधा चढ़ा परवान रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा कारोबार युवाओं की अधिकांश टोली लॉटरी के गिरफ्त मेंनवादा कार्यालय. बिहार में एक नंबरी लॉटरी की रोक के बावजूद नवादा जिले में यह धंधा परवान चढ़ रहा है़. युवाओं की अधिकतर टोली एक नंबरी लॉटरी की गिरफ्त में आ गयी है़. प्रतिदिन कोलकाता से लाखों रुपये की लॉटरी नवादा पहुंच रही है़ इस लॉटरी की खरीद-बिक्री करने के लिए युवाओं की टोली लगी हुई है. शहर के कई स्थानों पर लॉटरी की थोक बिक्री हो रही है़ परंतु, प्रशासन सब कुछ जान कर भी अनजान बना हुआ है. पार नवादा में गया रोड व तेली टोला में लॉटरी का मुख्य व्यापार शुरू होता है़. वहीं से पुरानी बाजार, गढ़पर इमामबाड़ा गली, ठठेरी गली आदि स्थानों पर सप्लाई की जाती है़ इन स्थानों के बाद ही प्रतिदिन अहले सुबह प्रजातंत्र चौक स्थित मजार के समीप लॉटरी की खरीद-बिक्री की जाती है़ इस धंधे से जुड़े एक युवक ने बताया कि सियाराम रथ से लॉटरी आने के बाद पार नवादा में गांधी जी, अजय कुमार, पुरानी बाजार में बबलू, गढ़पर सुनील, ठठेरा गली में कारा व मजार पर मनोज नाम के व्यक्ति खरीद फरोख्त की धंधा शुरू करते है़ं इस धंधे की जानकारी पैंथर जवान व पुलिस को भी होती है़ परंतु मंथली बंधी-बंधायी रकम उपलब्ध होने के कारण धंधे पर लगाम नहीं लग पाता है़ स्टेशन रोड के महावीर प्रसाद को पिछले दो दिन पहले ही एक लाख सात हजार रुपये व खरीदी बिगहा के एक युवक को एक लाख 15 हजार रुपये लॉटरी में निकला था. इसके बाद से एक नंबरी खरीदने की होड़ सी मच गयी है़ पांच साल पहले ही बुंदेलखंड थाना द्वारा तेली टोला व गया रोड में काफी मात्रा में एक नंबरी लॉटरी बरामद की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा एक नंबरी लॉटरी के खिलाफ अभियान नहीं चलाये जाने के फलस्वरूप पिछले पांच वर्षों में यह धंधा काफी तेजी से फल-फूल रहा है. प्रतिदिन अहले सुबह प्रजातंत्र चौक, स्टेशन रोड, सद्भावना चौक, पुरानी बाजार आदि स्थानों पर टिकट खरीद बिक्री करनेवालों के साथ ही परिणाम जानने की होड़ काफी लगी रहती है. प्रतिदिन कमाने खानेवाले लोग इस धंधे से जुड़ कर कमाई का आधा हिस्सा लॉटरी में लगा देते हैं. शहर के बुद्धीजीवियों ने जिला प्रशासन से लॉटरी से उजड़ते परिवारों की समस्या को देखते हुए ऐसे धंधेबाजों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. ताकि, फिर से कोई दूसरा घर लॉटरी के चक्कर में न उजड़े़. क्या कहते हैं अधिकारीमुख्यालय में एक नंबरी लॉटरी के धंधे की जांच करायी जायेगी. संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर धंधेबाजों को गिरफ्तार किया जायेगा. संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ सदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




