बस की चपेट में आने से एक घायल

बस की चपेट में आने से एक घायल पकरीबरावां. कचना मोड़ समीप पिंडपड़वा गांव के 35 वर्षीय श्री यादव बस की चपेट में आ जाने से बुरी तरह जख्मी हो गये़. इन्हे चिंताजनक स्थिति में राहगीरों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत के देखते हुए नवादा रेफर […]
बस की चपेट में आने से एक घायल पकरीबरावां. कचना मोड़ समीप पिंडपड़वा गांव के 35 वर्षीय श्री यादव बस की चपेट में आ जाने से बुरी तरह जख्मी हो गये़. इन्हे चिंताजनक स्थिति में राहगीरों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत के देखते हुए नवादा रेफर कर दिया. श्री यादव की पत्नी ने एसआइ अनिल कुमार को बताया कि सिकंदरा की ओर से आ रही राजा डिलक्स बस अनियंत्रित गति से आ रही थी. वह सीधा उनके पति को टक्कर मार कर तेज रफ्तार में भाग गये़. हालांकि, एसआइ ने बताया कि वाहन चालक फरार हो गया है. शीघ्र ही बस को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




