बच्चों को नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन

बच्चों को नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन फोटो-8विभागीय लापरवाही व शिक्षकों की मनमानी बना कारणवारिसलीगंज. प्रखंड के कई विद्यालयों में सामग्री रहने के बावजूद मध्याह्न भोजन योजना लापरवाही की भेंट चढ़ा हुआ है. कहीं रसोईया की कमी, तो कहीं प्रभार नहीं मिलना कारण बना है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के हाजीपुर मध्य विधालय में शिक्षक […]
बच्चों को नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन फोटो-8विभागीय लापरवाही व शिक्षकों की मनमानी बना कारणवारिसलीगंज. प्रखंड के कई विद्यालयों में सामग्री रहने के बावजूद मध्याह्न भोजन योजना लापरवाही की भेंट चढ़ा हुआ है. कहीं रसोईया की कमी, तो कहीं प्रभार नहीं मिलना कारण बना है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के हाजीपुर मध्य विधालय में शिक्षक को प्रभार नहीं लेने की बात कहीं जा रही है. पहले से विवाद ग्रस्त रहे बरडीहा प्राथमिक विद्यालय में रसोईया की कमी बता कर छात्रों को भोजन योजना नहीं पहुंचाया जा रहा है. बरडीहा विद्यालय के छात्रों ने बताया कि कभी रसोईया, तो कभी चावल आदि की कमी बता कर शिक्षक लापरवाही को छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी कहा करते हैं. जबकि, तमाम सुविधाएं होने के बावजूद मध्याह्न भोजन से वंचित हैं. सबसे दुखद तो यह है कि इस तरह के विधालयों में प्रधान व शिक्षक आपसी मिलीभगत कर विभाग से कोई कमी नहीं होने पर भी लापरवाही बरतते हैं. मीनू का नहीं होता पालन सरकार की तरफ से स्कूलों में प्रतिदिन तय किये गये मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है. प्रस्तावित मेनू की बात तो छोड़ दें, अगर किसी प्रकार मध्याह्न भोजन के नाम पर खिचड़ी पक गयी तो वहीं काफी होता है. मध्याह्न भोजन की घपलेबाजी में मशगुल इन स्कूलों में अगर संबंधित अधिकारियों या अन्य सरकारी कर्मियों द्वारा जांच की जाती है, तो रसोइयों के मत्थे सारा आरोप मढ़ कर विद्यालय प्रधान बचने का एक नया बहाना बना लेते हैं. जबकि, रसोइया या अन्य कर्मियों अपने कार्य में पूरी तरह से तत्पर रहने के बाद भी इन्हें अपने ड्यूटी से वंचित रखा जाता है.बोले अधिकारीप्राथमिक विधालय बरडीहा में मध्याह्न भोजन बंद है. इसकी सूचना प्रधान द्वारा मिलनी चाहिए थी, लेकिन बंद की सूचना मुझे नहीं है. इस आशय की जानकारी वरीय अधिकारी को दी जायेगी.विजय शंकर, एमडीएम प्रभारी, वारिसलीगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




