गोविंदपुर में नहीं मिल रही नियमित बिजली

गोविंदपुर में नहीं मिल रही नियमित बिजलीगोविंदपुर. प्रखंड में पावर हाउस कई सालों से बंद हैं. इसकी शिकायत डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को आवेदन देकर किया गया. गोविंदपुर पावर हाउस रहने के बावजूद फतेहपुर पावर हाउस से बिजली उपलब्ध करायी जाती है. यहां से आने वाले तार में बीच में हर समय खराबी […]
गोविंदपुर में नहीं मिल रही नियमित बिजलीगोविंदपुर. प्रखंड में पावर हाउस कई सालों से बंद हैं. इसकी शिकायत डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को आवेदन देकर किया गया. गोविंदपुर पावर हाउस रहने के बावजूद फतेहपुर पावर हाउस से बिजली उपलब्ध करायी जाती है. यहां से आने वाले तार में बीच में हर समय खराबी रहती है. कई बार चोर तार को भी काट चुके हैं. इसकी वजह से गोविंदपुर प्रखंड वासियों को बिजली नियमित रूप से नहीं मिलती है. गोविंदपुर प्रखंड के बहुत से गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुची हैं. बनिया बिगहा, धनपुरी, तेतरीया, सरकंडा, दर्शन, महवरा, पिपरा व डेल्हुया आदि गांवो में आज तक बिजली नही है. जनता दल यू के किसान प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा उर्फ योगी ने बताया की डीएम से शिकायत के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




