नारदीगंज में मिली नवजात बच्ची

Updated at : 26 Nov 2015 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
नारदीगंज में मिली नवजात बच्ची

नारदीगंज में मिली नवजात बच्ची बाल कल्याण समिति ने भेजा मदर टेरेसा अनाथ आश्रमफोटो-16नवादा कार्यालय. नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोत्ररायन गांव के एक तालाब के समीप गुरुवार को एक नवजात बच्ची मिली. बच्ची के रोने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और बच्ची को संभाल कर थाने को इसकी सूचना दी. जिला बाल […]

विज्ञापन

नारदीगंज में मिली नवजात बच्ची बाल कल्याण समिति ने भेजा मदर टेरेसा अनाथ आश्रमफोटो-16नवादा कार्यालय. नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोत्ररायन गांव के एक तालाब के समीप गुरुवार को एक नवजात बच्ची मिली. बच्ची के रोने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और बच्ची को संभाल कर थाने को इसकी सूचना दी. जिला बाल कल्याण समिति ने भी सूचना पाकर नारदीगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार से संपर्क स्थापित किया. डीएसपी मुख्यालय के निर्देश पर नवजात बालिका को स्थानीय ग्रामीणों ने नारदीगंज पुलिस से बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया़ बाल कल्याण समिति की कुमारी संगीता ने बताया कि समिति के निर्णय के उपरांत नवजात बालिका की देख-रेख के लिए नालंदा स्थित मदर टेरेसा अनाथ आश्रम भेजा गया है़ जहां से कानूनी दतक ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी. रजौली की एक महिला गोत्ररायन में नवजात शिशु को काफी समय तक अपने पास रखी रही. गोत्रायन में बच्ची के मिलने की सूचना लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं की जी रही है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन